Best Oil Massage for Face And Skin In Hindi | इस तरह मसाज करके चेहरे से दाग-धब्बे हमेशा के लिए दूर करे
दोस्तों सरसों के तेल से बने खाने का स्वाद तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तेल का सेवन करने से हम कई बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं।
जी हां, सरसों का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और हमें कई तरह के फायदे प्रदान करता है। इसके इस्तेमाल से आप स्वस्थ रह सकते हैं और त्वचा को चमकदार भी बना सकते हैं।
सरसों के तेल में मौजूद बीटा-कैरोटीन, आयरन, फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको सरसों के तेल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सरसों के तेल में ग्लूकोसिनोलेट साल्ट होता है जो एंटी-कार्सिनोजेनिक गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर में कैंसर को पनपने नहीं देता है। इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों और अन्य समस्याओं से भी बचाता है, जो हमें त्वचा के कैंसर से भी बचाता है।
सरसों के तेल की मालिश करने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें ओलिक एसिड और लिनोलिक एसिड होता है,
हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल करने से आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे। यह बालों को सफेद होने से भी रोकता है।
त्वचा को मुलायम बनाने के लिए सरसों और नारियल के तेल को मिलाकर धीरे-धीरे मालिश करें। अब चेहरे को मुलायम और गीले कपड़े से धीरे से साफ कर लें। इससे आपकी रंगत में निखार आएगा और दाग-धब्बे दूर होंगे।
इसके अलावा इस तेल में विटामिन ई भी होता है। अगर त्वचा पर लगाया जाए तो यह पराबैंगनी और प्रदूषण से बचाता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत दिलाता है।
आमतौर पर मौसम बदलने के साथ ही हमारे होंठ और चेहरा फटने और रूखा होने लगता है, इस दौरान आप बिना कोई बाहरी क्रीम लगाए घर में बने सरसों के तेल का इस्तेमाल कर फटे होंठों से छुटकारा पा सकते हैं।
इसके लिए सोने से पहले इसकी एक बूंद अपनी नाभि पर लगाएं, इससे आपको कई फायदे मिलेंगे। ऐसा करने से आपको फटे और रूखे होठों से छुटकारा मिल जाएगा।
शरीर के किसी हिस्से में सूजन होने पर आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने में बहुत कारगर है।साथ ही सरसों का तेल गठिया के दर्द से भी राहत दिलाता है, इसके लिए आप सरसों के तेल को गर्म करें, अब इसमें से 2 चम्मच लें, इसमें 4 कली लहसुन की मिलाकर अपने जोड़ों पर मलें। इससे आपको जलन की समस्या नहीं होगी।
सरसों का तेल भूख बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों को भूख कम लगती है उन्हें खाना पकाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। सरसों के तेल की मालिश रक्त और पसीने की ग्रंथियों को उत्तेजित करती है।