Samay Ka Mahatva | Samay Ka Mahatva Essay In Hindi | Samay Ka Mahatva Nibandh | Samay Ka Mahatva Anuched | Samay Ka Mahatva In Hindi | समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Time in Hindi)
समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Time in Hindi)- अभी थोड़ी देर में कर लूंगा..! कल कर लूंगा..! आज मन नहीं है, कल पढ़ लूंगा..! अरे, अभी तो बहुत टाइम है, हो जाएगा..! दोस्तों जब भी हम काम करते हैं, तो इस तरह के विचार मन में आ ही जाते हैं और हमें भ्रमित भी कर जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कल कभी नहीं आता। हमें काम को कल पर कभी नहीं टालना चाहिए। अगर संभव हो, तो उसे आज ही खत्म करने की कोशिश कर लेनी चाहिए, क्योंकि समय वो पहिया है जो एक बार फिसल गया, फिर उसे रोक पाना असंभव है। समय जीवन का सबसे बड़ा गुरु है, जो हमें बहुत सीखाता है।
समय का महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Essay In Hindi)
काल करे सो आज कर, आज करे सो अब ।
पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब ॥
अर्थात् कबीर दास जी समय की महत्ता बताते हुए कहते हैं कि जो कल करना है उसे आज करो और और जो आज करना है उसे अभी करो, कुछ ही समय में जीवन ख़त्म हो जायेगा फिर तुम क्या कर पाओगे !!
हमारे जीवन में कीमती धन हमारा समय (Time) है। जिस व्यक्ति ने एक बार समय की कीमत को पहचान लिया, फिर कुछ भी हासिल कर सकता है और उसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से कोई रोक सकता नहीं। लेकिन वही व्यक्ति अपना काम कल पर टालता रहता है या आलस की वजह से नहीं करता है, तो फिर वह कुछ भी हासिल कर नहीं पाएगा। उसके पास जो कुछ भी है या जो उसे मिला है, वह भी गवा देगा। आज की इस दुनिया में समय के मूल्य (Value of Time) को समझना बहुत ज़रूरी है। इसलिए आप इस पेज से समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Time in Hindi) पढ़ सकते हैं।
आप हमारे इस से समय का महत्व (Value of Time) जानने के लिए समय का महत्व पर निबंध (Improtance of Time Essay In Hindi) पढ़ सकते हैं। इस पर समय का महत्व निबंध (Samay Ka Mahatva Nibandh) बहुत ही आसान भाषा में दिया है। विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व जरूरी होता है। इस में आप हमारे जीवन में समय का महत्व, समय का महत्व पर निबंध 100 शब्द (Samay Ka Mahatva Par Nibandh 100 Words)। समय के महत्व पर निबंध पढ़ने के लिए नीचे देखें।
समय का महत्व पर निबंध
(Importance of Time Essay in Hindi)
प्रस्तावना
ये बात तो सभी जानते हैं कि न तो समय किसी का इंतजार करता है और न लौटकर वापिस आता है। इसीलिए सबसे अच्छा होता है कि किसी भी काम को समय पर करना, जैसे- समय पर खाना, समय पर खेलना, समय पर उठना, समय पर सोना, समय पर पढ़ना, समय पर टीवी देखना आदि। सभी को समय के साथ-साथ चलना चाहिए। समय आता है और चला जाता है किसी के लिए कभी रुकता नहीं है। हम सभी के लिए समय निःशुल्क है, परंतु इसे न तो बेच सकता है और न ही खरीद सकता है। हम सभी के जीवन में समय का बहुत महत्व है, फिर चाहे ऑफिस में जॉब करने वाला व्यक्ति हो, घर में काम करने वाली महिला हो या फिर स्कूल में पढ़ने वाला विद्यार्थी। सभी को समय की महत्ता को समझते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व
विद्यार्थी के जीवन में समय का मूल्य अधिक होता है, क्योंकि अपने जीवन में सही और गलत की पहचान को समझने की शुरूआत करता है। विद्यार्थी को समयनिष्ठ (Punctual) और अनुशासित (Disciplined) बहुत ज़रूरी है। अगर समय के बारे में जानकारी रखते हैं, तो समय के महत्व के बारे में लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। जब हम विद्यार्थी जीवन में अपने अनमोल समय के बारे में जान लेते हैं, तो अपने समय का सुदुपयोग अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जो व्यक्ति समय का महत्व जान लेता है वह कभी भी काम को टालता नहीं है। वह अपना हर काम समय पर पूरा करने की कोशिश करता है।
किसी भी व्यक्ति का जन्म महान इंसान के रूप में नहीं होता है बल्कि वह समय के महत्व को समझता है और समय का सही उपयोग करने से महान बनता है। इसीलिए ही ऐसे लोग जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। अगर हम भी समय का महत्व जानकर अपना काम पूरा कर लें, तो हमें भी सफलता मिलेगी। कुछ लोग होते हैं जो अपने समय का सही उपयोग नहीं करते और जब समय निकल जाता है, तो पछताते हैं। इसलिए बाद में पछताने से अच्छा है कि अपना समय व्यर्थ न करें। समय रहते इंसान को कड़ी मेहनत करनी चाहिए क्योंकि अपना समय बदला जा सकता है। समय निकल जाने पर पछताने से समय और हौसला दोनों ही व्यर्थ हो जाता है। इसलिए पछताने से पहले समय के महत्व को समझ जाना चाहिए।
हमारे जीवन में समय का महत्व
यह बात सौ प्रतिशत सच है कि हम समय की क़द्र नहीं करेंगे, तो समय भी हमारी क़द्र नहीं करेगा। इसलिए हम को अपने जीवन में एक टाइम टेबल (Time Table) बनाना चाहिए और उसी के अनुसार दिनचर्या की शुरुआत करनी चाहिए। अगर हम अपना समय नष्ट करते चले जाते हैं, तो समय भी हमें बुरी तरह से नष्ट कर देता है। किसी ने सच ही कहा है कि “समय और ज्वार किसी का इंतजार नहीं करते”। समय सभी को मौका देता है, जिसमें हम विजेता भी बन सकते हैं और हारा हुआ खिलाड़ी भी। अगर अपने इस सुनहरे मौके को एक बार खो देंगे, तो यह मौका फिर वापस नहीं मिलेगा। समय तो एक ऐसी अद्भुत चीज़ है जिसकी न कोई शुरुआत है और न ही कोई अंत।
समय से शक्तिशाली और बलवान कोई भी चीज नहीं है। समय के अंदर ही चीजें पैदा होती हैं, बढ़ती हैं, सड़ जाती हैं या मर जाती हैं। समय की सीमा नही होती है। समय अपनी गति से चलता रहता है। हमें समय की तुलना पैसों से नहीं करनी चाहिए क्योंकि एक बार खोया हुआ धन तो वापिस कमाया जा सकता है, लेकिन एक बार खोए हुए समय को फिर अर्जित नहीं किया जा सकता है। पूरी दुनिया में धन और अन्य कीमती चीजों की तुलना में समय की कीमत से ज्यादा है। बदलता हुआ समय प्रकृति की संपत्ति को दर्शाता है और “परिवर्तन प्रकृति का नियम है”। ये भी कहावत है कि हर किसी का समय आता है, लेकिन वो समय भी तभी आता है जब उस समय की अहमियत को समझते हैं और बेकार में नहीं गवाते हैं।
निष्कर्ष
अक्सर ऐसा होता है समय पर कुछ समझ नहीं आता और जब समझ आता है, तो समय ही निकल चुका होता है। ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जो समय को व्यर्थ करते हैं या कुछ करने की बजाए खाली बैठे सोचते रहने में ही समय गवा देते हैं। इसलिए अपना कीमती समय व्यर्थ न करें। इस बात पर थोड़ा गहराई से विचार करें कि समय का सदुपयोग किस प्रकार किया जाए। अपना समय अपने सपने को पूरा करने में खर्च करें।
समय का महत्व पर निबंध 100 शब्द
इस दुनिया में जो सबसे शक्तिशाली और कीमती चीज़ हमारा समय है। एक बार यह कीमती समय चला जाता है, तो फिर हमेशा के लिए चला जाता है और लौटकर नहीं आता है। समय सिर्फ आगे की दिशा में चलता है न कि पीछे की दिशा में क्योंकि समय हमेशा आगे बढ़ना ही सीखाता है। मनुष्य के पास समय की कोई कमान नहीं है। वह न ही समय को पीछे कर सकता, न ही समय को पकड़कर रख सकता है और न ही समय को आगे बढ़ा सकता। समय का न तो विश्लेषण किया जा सकता है और न ही इसकी आलोचना की जा सकती है। अक्सर देखा जाता है कि सभी समय के मूल्य और महत्व के बारे में जागरूक तो हो जाते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो जीवन की बुरी स्थितियों में अपना धैर्य खो बैठते हैं और अपने समय को बर्बाद करना शुरू कर देते हैं। इसीलिए एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी अपना समय व्यर्थ न करें क्योंकि ये किसी के लिए भी नहीं रुकता और समय जब जाता है, तो बहुत कुछ सिखाकर भी जाता है।
सीख- अगर नौकर अपना काम समय से कर लेता, तो किसान को इतना बड़ा नुकसान नहीं होता और न ही उसकी नौकरी जाती। इसीलिए कहा जाता है कि हम सभी को हमेशा अपना काम समय पर पूरा कर लेना चाहिए और समय का महत्व भी हम सभी को समझना चाहिए।